छपरा की अदिति साइंस में बनीं बिहार की तीसरी टॉपर, IAS बनना है लक्ष्य
छपरा। छपरा में इंटर का रिजल्ट आते ही माहौल खुशी से झूम उठा है क्योंकि छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की बेटी अदिति ने पूरे बिहार में टॉप 10 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं. आर्टस, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने अपना परचम लहराया है. वहीं छपरा में भी रिजल्ट आने की खुशी देखते ही बन रही है. अदिति इंटर साइंस में पूरे बिहार में तीसरे नंबर पर रही हैं. रिजल्ट आते ही उनके घर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और गांव वाले भी काफी खुश हैं. गांव की बेटी बिहार में टॉप 10 में जगह बनाई है.
तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की अदिती मैकडॉवेल हायर सेकेंडरी स्कूल देवरिया तरैया सारण की छात्रा है. आदिती शुरू से पढ़ने में काफी मेधावी रही है और उसने मैट्रिक की परीक्षा भी अच्छे अंक से पास की थी. अदिति को 94.2 प्रतिशत अंकों की प्राप्ति हुई है. रिजल्ट निकलते ही गांव के लोग और स्कूल के शिक्षक उसके घर पहुंचे और घर वालों ने और स्कूल के शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर अदिति का मुंह मीठा किया.
साइंस में टॉप 3 में मिला स्थान: बेटी की उपलब्धि से माता पिता काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. अदिति के पिता का नाम सुभाष यादव है जो पेशे से एक शिक्षक हैं और मां का नाम पुष्पा देवी है जो गृहणी हैं. अदिति का लक्ष्य आईएएस बनने का है. 2021 में मैट्रिक में 478 नंबर लाकर मैट्रिक में भी अदिति ने टॉप 7 में स्थान बनाया था.
लड़कियों ने मारी बाजी : इस बार इंटर की परीक्षा 13 लाख से अधिक छात्रों ने दिया था. साइंस में खगड़िया की आयुषी नंदन को पहला स्थान मिला है. वहीं आर्टस में मुहद्देसा को 475 अंक मिले हैं. टॉपर मुहद्देसा पूर्णिया की रहने वाली हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इंटर के परीक्षा परिणाम जारी किए.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



