छपरा से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सौगात, गर्मियों में सफर होगा आसान

छपरा। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। छपरा से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन संख्या 05119/05120 वाया गोरखपुर चलाई जाएगी, जो कुल 7 फेरों में यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
छपरा-बलिया और गोरखपुर के यात्रियों को फायदा:
13 मई से 24 जून, 2025 तक यह ट्रेन हर मंगलवार को छपरा से रवाना होगी, जबकि 14 मई से 25 जून, 2025 तक हर बुधवार को मुंबई से वापसी करेगी। इस ट्रेन का संचालन विशेष रूप से गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन से बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट से होकर गुजरेगी, जिससे गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
प्रत्येक मंगलवार को छपरा से खुलेगी
05119 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.10बजे, वाराणसी जं. से 14.50 बजे, प्रयागराज जं. से 18.00 बजे, मानिकपुर से 20.05 बजे, दूसरे दिन इटारसीसे 04.15 बजे, खंडवा से 07.25 बजे, भुसावल से 09.10 बजे, जलगांव से 09.37 बजे, नासिक रोड से 12.23बजे, इगतपुरी से 13.45 बजे, कल्याण जं. से 15.20 बजे तथा ठाणे से 15.43 बजे छूटकर लोकमान्यतिलक टर्मिनस 16.45 बजे पहुँचेगी।
बलिया-गोरखपुर होते हुए छपरा तक चलेगी
वापसी यात्रा में, 05120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 20.35 बजे, कल्याण जं. से 21.10 बजे, इगतपुरी से 23.30 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 00.13 बजे, जलगांव से 03.00 बजे, भुसावल से 03.40 बजे, खंडवा से 06.00 बजे, इटारसी से 09.20 बजे, मानिकपुर से 16.30 बजे, प्रयागराज जं. से 18.45 बजे, वाराणसी जं. से 21.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.10 बजे तथा तीसरे दिन बलिया से 00.10 बजे छूटकर छपरा 01.15 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है 22 कोच
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







