Holi Special Train: छपरा से उधमपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए लगेगा 20 कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 10 से 31 मार्च, 2025 तक छपरा से प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा, जबकि शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को ट्रेन के चार फेरों का संचालन होगा।
05193 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी:
यह ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को छपरा से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) तक पहुंचेगी। इसके मार्ग में छपरा कचहरी, मशरख, दिघवा दुबौली, थावे, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, मुरादाबाद, अम्बाला कैंट, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मूतवी और अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) 23:05 बजे पहुंचेगी।
05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा विशेष गाड़ी:
यह ट्रेन 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 00:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, अम्बाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, लक्सर जं., मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होती हुई छपरा कचहरी और छपरा स्टेशन तक पहुंचेगी। यह ट्रेन 08:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिसमें जनरेटर सह लगेज यान, एल.एस.एल.आर.डी., सामान्य द्वितीय/सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे द्वारा संचालित की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन के संचालन से पहले अपने यात्रा की पुष्टि करें और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



