
न्यूज डेस्क। बिहार के वैशाली जिले में सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच के एकारा के पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को मार गिराया। बता दें कि हाजीपुर में आज दोपहर बदमाशों ने गोली मारकर एक सिपाही की हत्या कर दी। सिपाही की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में हुई। वह हाजीपुर के सराय थाने में तैनात था।
इस पूरे मामले में पुलिस वाहन के चालक रमेश कुमार ने कहा कि ईको बैंक के सामने तीन लड़के थे। तीनों को रोका गया तो वे लोग बाइक पटक कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया। उसको हमलोगों ने गाड़ी ने बैठा लिया। दूसरे को पकड़ने गए तो बदमाश फायरिंग करने लगे। उसने चार गोली सिपाही अमिताभ बच्चन को मारी। हमलोग सुबह दस बजे गश्ती में निकले थे। एक बार पर तीन बदमाश थे।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक



