
पटना। राजधानी पटना में शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात धानकी मोड़ के पास हुई, जहां अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 7 गोलियां दागीं। गंभीर हालत में डॉक्टर सुरभि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
कैसे हुई वारदात?
घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सीडीपीओ अतुलेश झा ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि एशिया हॉस्पिटल की संचालिका को गोली मारी गई है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो स्टाफ ने बताया कि वे जब डॉक्टर सुरभि के कमरे में गए, तो उन्हें खून से लथपथ अचेत अवस्था में पाया। फौरन उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां मल्टीपल गनशॉट की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स पटना रेफर किया गया, लेकिन शाम होते-होते उनकी मृत्यु हो गई।
हत्या के पीछे कौन?
पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए हैं और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से मामले को देख रही है, जिसमें व्यक्तिगत दुश्मनी, व्यावसायिक विवाद और लूट समेत अन्य संभावित कारण शामिल हैं।
डॉक्टरों में भारी आक्रोश
इस निर्मम हत्या के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) समेत कई चिकित्सक संगठनों में भारी आक्रोश है। डॉक्टरों ने उच्चस्तरीय जांच और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पटना में बढ़ता अपराध, कानून-व्यवस्था पर सवाल
पटना में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर सुरभि राज की हत्या ने फिर से यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जघन्य हत्याकांड के गुनहगारों को कब तक पकड़ पाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



