Local Train Ticket Booking: UTS ऐप से बुक करें पेपरलेस टिकट, लंबी कतार से पाएं छूटकारा
स्मार्टफोन से करें लोकल ट्रेन की टिकट बुकिंग

छपरा। लोकल ट्रेन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब टिकट काउंटर की लंबी कतारों से छुटकारा पाने का समय आ गया है। भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई UTS (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप से यात्री आसानी से अपने स्मार्टफोन के जरिए लोकल ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा न केवल समय की बचत करती है बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूती देती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, UTS ऐप के जरिए यात्री घर, ऑफिस या कहीं से भी पेपरलेस टिकट बुक कर सकते हैं और यात्रा के दौरान इसे मोबाइल स्क्रीन पर दिखाकर वैध रूप से सफर कर सकते हैं।
UTS ऐप से टिकट बुकिंग के फायदे:
- टिकट काउंटर की लंबी लाइन से बचाव।
- पेपरलेस टिकट सीधे मोबाइल में उपलब्ध।
- R-Wallet, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान की सुविधा।
- पर्यावरण के अनुकूल – कागज़ की बचत।
- कहीं से भी बुकिंग की सुविधा।
Railway Line Survey: छपरा ग्रामीण से कुसम्ही तक 170KM तीसरी एवं चौथी रेल लाइन का सर्वे शुरू |
बनाए गए कुछ नियमों का पालन आवश्यक:
- पेपरलेस टिकट बुकिंग के लिए GPS चालू रखना जरूरी है।
- रेलवे स्टेशन परिसर या ट्रैक के 15 मीटर के भीतर टिकट बुक नहीं किया जा सकता।
- पेपरलेस टिकट बुक करने के बाद 1 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी।
- पेपर टिकट के लिए स्टेशन पर ATVM या टिकट काउंटर से प्रिंट लेना होगा।
- पेपरलेस टिकट रद्द नहीं किए जा सकते, लेकिन प्रिंट से पहले पेपर टिकट ऐप से रद्द किए जा सकते हैं।
Bajaj Chetak 3001 लॉन्च: नए लुक और फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Bajaj इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola की बजाएगी बैंड |
ऐसे करें टिकट बुकिंग – चरणबद्ध प्रक्रिया:
1. ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन:
- Google Play Store या Apple App Store से UTS on Mobile ऐप डाउनलोड करें।
- “Sign Up” पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि विवरण दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद SMS के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होगा।
2. टिकट बुक करना:
- ऐप के होम पेज से Book & Travel (Paperless) विकल्प चुनें।
- “From” और “To” स्टेशन चुनें, यात्री संख्या व टिकट प्रकार (सिंगल/रिटर्न) निर्धारित करें।
- “Get Fare” पर क्लिक कर किराया देखें और भुगतान करें।
- टिकट आपके मोबाइल ऐप में जेनरेट हो जाएगा।
3. यात्रा के दौरान टिकट दिखाना:
ऐप के “Show Ticket” सेक्शन में जाकर टिकट प्रदर्शित करें।
यह टिकट ऑफलाइन मोड में भी दिखाई जा सकता है।
Kantola ke fayde: सेहत के लिए वरदान है कंटोला की सब्जी, यहाँ जाने इसको खाने के 5 जबरदस्त फायदे |
डिजिटल टिकटिंग में यात्रियों की भागीदारी बढ़ी
अब कई यात्री इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इससे टिकटिंग सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ी है और यात्रियों का अनुभव बेहतर हुआ है। रेलवे विभाग की योजना है कि आने वाले समय में यह सुविधा मालगाड़ी व एक्सप्रेस ट्रेनों तक भी विस्तारित की जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक







