ABC Preparatory स्कूल के बच्चों ने “काले मेघा” पर रचा आज़ादी का रंगमंच
एबीसी प्रिपरेटरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर झूमे बच्चे

छपरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवाजी टोला स्थित एबीसी प्रिपरेटरी स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों की देशभक्ति और कला दोनों की चमक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बच्चों और अभिभावकों ने एक स्वर में जन-गण-मन गाया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंजा
ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों में विशेष आकर्षण रही “काले मेघा” थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुति, जो किसानों और कृषि को समर्पित थी। सोनाक्षी कुमारी, प्रीति कुमारी, राधा कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रियार्दशिनी कुमारी, संस्कृति कुमारी, बुलबुल कुमारी, मेघा कुमारी, सृजक कुमारी और स्वाभिमान कुमार ने इस नृत्य में अपनी लय, भाव और ऊर्जा से ऐसा समां बांधा कि दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंजा उठे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविताएं और लघु नाटक भी उतने ही प्रभावशाली रहे, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के प्रसंग जीवंत हो उठे। मंच सज्जा, वेशभूषा और संगीत संयोजन ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।
देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना, सामूहिकता और भारतीय कला-संस्कृति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देते हैं। अंत में सभी ने एक साथ देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



