जीवन की उम्मीद खो चुके रवि रंजन के लिए फरिश्ता बने छपरा के डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह

• पैर का किया नि:शुल्क ऑपरेशन
छपरा। व्यवसायीकरण के इस दौर में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों पर मरीजों से मनमाने पैसे लेने तथा लूट का आरोप लगाना तो आम बात है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी चिकित्सक है जो समय-समय पर गरीब और असहाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आते हैं। हम बात कर रहे हैं छपरा शहर के गोपेश्वर नगर स्थित बालाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह की। जिन्होंने उम्मीद खो चुके एक युवक का न सिर्फ निशुल्क ऑपरेशन किया है, बल्कि नया जीवन देकर धरती के भगवान कहे जानेवाले कहावत को चरितार्थ कर दिया है।
सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र रविरंजन कुमार का सड़क दुर्घटना में दया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद रवि रंजन के परिजनों ने बिहार के कई जिलों के डॉक्टर से दिखाया। पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, गया समेत अन्य जिलों के चिकित्सकों से इलाज कराया गया। सभी चिकित्सकों ने रवि रंजन के पैर काटने की सलाह दी नहीं तो ऑपरेशन करने की बात कही गई।
ऑपरेशन का खर्च 5 लाख से 8 लाख बताया गया। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार इस खर्च को उठाने में असमर्थ था। इसके बाद रिवीलगंज के टेकनिवास निवासी एक सामाजिक युवक सुबोध कुमार यादव ने रवि रंजन को डॉ शैलेंद्र कुमार के पास लेकर पहुंचा। जहां पर डॉ शैलेंद्र कुमार के द्वारा रवि रंजन के पैर का निशुल्क और सफल ऑपरेशन किया गया।
डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसका पैर बुरी तरह से सड़ चुका था और काफी इंफेक्शन फैल चुका था जिस कारण डॉक्टरों ने इसके पैर काटने की सलाह दी थी लेकिन फिलहाल जो ऑपरेशन किया गया है वह सफल है इंफेक्शन को धीरे-धीरे काम किया जाएगा।
यह परिवार काफी गरीब और असहाय है और ऑपरेशन के खर्च उठाने में असमर्थ है। जिसके लिए डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के द्वारा पूरा खर्च निशुल्क कर दिया गया है इसके साथ ही दवा और रहने खाने की भी व्यवस्था डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के द्वारा की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



