
छपरा। सारण में अपराध पर लगाम लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारण जिले के खैरात थाने की पुलिस को सूचना मिली कि खैर दल के पास शैलेन किराए के मकान में अवैध हथियार को छुपा कर रखे हुए हैं जो कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और इस दौरान एक देसी कट्टा आठ जिंदा कारतूस एक चाकू और एक मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान खैरा निवासी स्व. हरि शाह के पुत्र शैलेन शाह के रूप में की गई है। छापेमारी टीम में खैरा अपर थाना अध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया समेत अन्य शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



