सारण में नदी किनारे से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर तथा चेफूल गांव के समीप दाहा नदी के किनारे से सोमवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.स्थानीय ग्रामीणों ने शव होने की सूचना मांझी पुलिस को दी.सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस इसकी जांच कर रही है.
इस घटना को लेकर तरह- तरह के कयास लगाये जा रहे हैं लेकिन शव अज्ञात होने के कारण मामला पूरी तरह से रहस्यमय बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अर्द्ध विक्षिप्त था तथा पिछले तीन-चार दिनों से आसपास के गांवों में विचरण कर रहा था तथा लोगों से माँग कर खा पी रहा था.
पुलिस को अंदेशा है कि पड़ रही कड़ाके की ठंड लगने के कारण ही उसकी मौत हुई है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी.कई स्थानीय लोग घटना को लेकर जितनी मुह उतनी बात सामने आ रही थी.ग्रमीणों के अनुसार युवक के हत्या करने के बाद रात में फेंक दिया गया है.युवके के पास से कुछ भी बरामद नहीं होने के कारण मामल रहस्यमय बना हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि हत्या हुई है या ठंड लगने से मौत हुई है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







