डीएम- एसपी ने साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार हेतु किया गया प्रेरित
छपरा: लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप कोषांग के माध्यम से पूरे सारण जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के नेतृत्व में छपरा वासियों ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली।
इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली राजेन्द्र स्टेडियम छपरा से प्रारम्भ होकर थाना चौक-साहेबगंज-प्रधान डाकघर-मौना चौक- साढा ढाला-प्रभुनाथ नागर-शक्ति नगर- ओवर ब्रिज- कचहरी स्टेशन- जोगिनिया कोठी- नगर पालिका चौक- राजेन्द्र सरोवर- गोपेश्वर नगर- अनुमंडल पदाधिकारी आवास होते हुये पुनः राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त हुई।इस रैली में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, रोटरी, लायंस क्लब, रोटी बैंक, विभिन्न कोचिंग संस्थान, विद्यालय एवं कॉलेज के प्रतिनिधियों/छात्र/छात्राओं के साथ साथ अन्य स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रैली में मतदाता जागरूकता से संम्बन्धित स्लोगन की तख्तियों तथा मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से छपरा एवं संपूर्ण सारण जिला वासियों को बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
रैली को स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी -सह- उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



