सारण के 2 अनाथ मासूमों को मिला माता-पिता का प्यार, एक को बेंगलुरु तो दूसरे को चेन्नई के दंपत्ति ने लिया गोद

छपरा। जीवन की आपाधापी के बीच बच्चों की आकांक्षा पाले दो दंपति जोड़ों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां देने वाला रहा. सारण जिला प्रशासन ने दो बच्चों के दत्तक ग्रहण की कारवाई पूरी की. डीएम अमन समीर ने अपने कार्यालय कक्ष में दोनों बच्चों को उनके परिजनों को अंतिम रूप से सौंप दिया.
अडॉप्शन की प्रक्रिया पूरी होते ही दोनो बच्चे अपने नए माता पिता को सुपुर्द कर दिए गए, इस दौरान दंपति जोड़ों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भावविह्वल होकर जिला प्रशासन को धन्यवाद प्रेषित किया.
जिन बच्चों को दत्तक ग्रहण कराया गया उनमें पायल उम्र 2 वर्ष तथा शिवांश उम्र 7 महीना शामिल रहे. पायल को जहां बंगलोर के निवासी दंपत्ति ने गोद लिया वहीं शिवांश को तमिलनाडु चेन्नई के दंपत्ति ने गोद लिया. इन्होंने 2015 में बच्चा गोद लेने के लिए CARA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था. इनका नबर आने और सारी प्रक्रिया से गुजरने के बाद इन्हें चिन्हित बच्चों का प्री अडॉप्शन कराया गया था. गुरुवार को फाइनल अडॉप्शन की प्रक्रिया पूर्ण की गई.
इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, रवि प्रकाश, बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीपीओ) पंकज प्रसाद, समन्वयक कहकशां रशीद, दीपांशु राज आदि उपस्थित रहे.
ज्ञात हो कि समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सारण के माध्यम से बच्चों के दत्तक ग्रहण की कारवाई की जाती है. संस्थान में अनाथ बच्चों को पूरी सुरक्षा और सुविधाओं के बीच रख कर उनका भरपूर पालन पोषण किया जाता है. सारण जिला में 2015 से अब तक कुल 95 बच्चों को गोद दिया जा चुका है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



