बलिया रेलवे स्टेशन पर अब मॉल जैसा अनुभव, खुलेगा प्रीमियम ब्रांडेड परिधान स्टोर
रेलवे को मिलेगा 4.4 लाख रुपये का वार्षिक राजस्व

बलिया। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बलिया रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांडेड परिधानों का स्टोर खोलने की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। यह स्टोर न केवल यात्रियों को उन्नत खरीदारी सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि स्टेशन की सौंदर्यता और व्यावसायिक पहचान को भी नया आयाम देगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले बलिया रेलवे स्टेशन पर शुरू होने वाला यह प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों का आउटलेट, स्टेशन को आधुनिक नगरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
ई-नीलामी से हुआ स्टोर का आवंटन
रेलवे बोर्ड की नई नीति के तहत स्टेशनों पर प्रीमियम रिटेल स्पेस के आवंटन के लिए ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में इमेज फैशन फॉरएवर सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है, जिसे बलिया स्टेशन पर अपना प्रीमियम स्टोर संचालित करने का अवसर दिया गया है।
उत्तरी क्षेत्र में पहली बार प्रीमियम स्टोर
भारतीय रेलवे में इससे पहले गुंटकल, सिकंदराबाद, बेंगलुरु और मैसूरु जैसे डिवीजनों में प्रीमियम रिटेल स्टोर आवंटित किए जा चुके हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत बलिया स्टेशन पर इस प्रकार के प्रीमियम स्टोर की शुरुआत उत्तरी क्षेत्र में पहली बार की जा रही है, जो इस परियोजना को और भी खास बनाती है।
रेलवे को मिलेगा 4.4 लाख रुपये का वार्षिक राजस्व
इमेजेज फैशन फॉरएवर, एक प्रतिष्ठित मल्टी-ब्रांड परिधान रिटेलर है। इस स्टोर के संचालन से पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल को लगभग 4.4 लाख रुपये का वार्षिक रेल राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही प्रीमियम और ब्रांडेड खरीदारी का अनुभव मिल सकेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ी पहल
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है। ऐसे में प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को आधुनिक, जीवंत और बहु-उपयोगी नगरीय केंद्र में बदलने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल स्टेशन के बुनियादी ढांचे के उन्नयन को बेहतर यात्री अनुभव और व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में इस तरह की और सुविधाएं विकसित कर बलिया रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और आधुनिक बनाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



