CUET 2026 में AND पब्लिक स्कूल का कमाल, पहले काउंसलिंग राउंड में 9 छात्रों का DU में एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेजों में मिला प्रवेश

छपरा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित सीयूईटी (CUET) 2026 के प्रथम चरण की काउंसलिंग में छपरा के खलपुरा स्थित आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल (AND Public School) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने पहले ही काउंसलिंग राउंड में दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित किया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि आगामी काउंसलिंग राउंड में और अधिक छात्रों का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय सहित देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2025 में विद्यालय के 9 छात्रों ने विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष पहले ही काउंसलिंग चरण में इतनी ही संख्या में छात्रों का चयन हो गया है। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि आगामी चरणों में यह संख्या और अधिक होगी।
तीन बैचों के विद्यार्थियों ने दिलाई सफलता
इस वर्ष विद्यालय के 2024, 2025 और 2026 बैच के विद्यार्थियों ने सीयूईटी के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी सहित विभिन्न विषयों में शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुनियोजित तैयारी का प्रमाण है।
इन छात्रों का हुआ चयन
प्रथम चरण की काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों में शामिल हैं।
- आकांक्षा कुमारी (XII-2026) – लेडी श्रीराम कॉलेज, बी.एससी. (ऑनर्स) स्टैटिस्टिक्स।
- हैप्पी कुमारी (XII-2025) – लक्ष्मीबाई कॉलेज, बी.ए. (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स।
- कल्पना कुमारी (XII-2024) – मैत्रेयी कॉलेज, बी.एससी. (ऑनर्स) लाइफ साइंस।
- सोनाली कुमारी (XII-2026) – मैत्रेयी कॉलेज, बी.कॉम. (ऑनर्स)।
- सिमरन कुमारी (XII-2026) – केशव महाविद्यालय, बी.कॉम. (ऑनर्स)।
- अर्पिता चौधरी (XII-2024) – गार्गी कॉलेज, बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान।
- सूरज कुमार (XII-2026) – भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स।
- राधेश्याम कुमार (XII-2026) – किरोड़ीमल कॉलेज, बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान। (भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में बी.टेक का अवसर भी प्राप्त हुआ है।)
- साहिल कुमार (XII-2026) – श्याम लाल कॉलेज, बी.एससी. (ऑनर्स) गणित।
अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों से भी उम्मीद
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अभी सीयूईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। उन्हें विश्वास है कि आगामी चरणों में विद्यालय के कई और विद्यार्थियों का चयन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी होगा।
विद्यालय में खुशी का माहौल
एक साथ नौ विद्यार्थियों के दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल



