छपरा में रेल कर्मियों का ऐलान, पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर AIRF के आवाहन पर N E रेलवे मजदूर यूनियन छपरा शाखा के द्वारा न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने तथा पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी से मतदान कराया गया। मतदान में सभी कर्मचारी पूरे जोश से NPS को रद्द करने के लिए हड़ताल मतदान किया। जिसकी अध्यक्षता छपरा जंक्शन पर N E रेलवे मजदूरी यूनियन के मंडल अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि आज और कल दो दिन तक मतदान की प्रक्रिया सभी यूनिट में चलेगी।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारी राकेश कुमार एवं शेष नाथ सिंह ने बताया कि कर्मचारीयों का सरकार के खिलाफ बहुत आक्रोश हैं, यदि नई पेंशन स्कीम के खिलाफ में मतदान हुआ सभी कर्मचारी रेल का चक्का जाम करेंगे। पुरानी पेंशन योजना हर हाल में लागू करना ही होगा, नहीं तो सभी कर्मचारी केंद्रीय नेतृत्व में रेल का चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर शाखा मंत्री शशि भूषण प्रसाद, राकेश कुमार, शेषनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह,विजय कुमार यादव, धीरज कुमार, डीके सिंह, अशोक कुमार राय, विनय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, डीएम सिंह, डीके सिंह 2, एसके श्रीवास्तव, रवि शंकर प्रसाद द्वितीय, आलोक कुमार, अकरम अली, प्रशांत कुमार यादव, शुधांशु राज, बीरन कुमार, समरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार समेत सैकड़ो कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी बूथ पर मतदान किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



