Snake Bit: सारण में जहरीला सांप ने 3 लोगों को डंसा, महिला की मौत
मशरक में सांप काटने से हाहाकार, गांव में छाया मातम

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत स्थित बहरौली गांव में शुक्रवार की देर रात सांप के डंसने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और निजी क्लिनिक में उनका इलाज चल रहा है।
मृतक महिला की पहचान बहरौली गांव निवासी छठू लाल राय की पत्नी सुकृति देवी (48 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुकृति देवी को सांप ने घर में ही डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सारण DM की इनोवेटिव सोच से तैयार हुआ G2G डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, ई-सत्यापन से खत्म होगा कागज़ी झंझट |
घटना में दो और लोग स्व. चनदेव राय के पुत्र मुखदेव राय (62 वर्ष) और मोख्तार राय की पुत्री मीना कुमारी (18 वर्ष) भी सांप के डंसने से पीड़ित हैं। दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में जारी है।
सुकृति देवी अपने पीछे दो पुत्र अंकुश कुमार और अंकुर कुमार तथा एक पुत्री आशु कुमारी छोड़ गई हैं। महिला की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, उद्योग के लिए मुफ्त में जमीन देगी सरकार |
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। अक्सर गांवों में लोग इनके शिकार हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में एंटी स्नेक वेनम दवाओं और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि समय पर इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर







