छपरा से दिल्ली जाने का है प्लान, तो रेलवे ने चलाया स्पेशल ट्रेन, टिकट मिलेगा कन्फर्म

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04037 सहरसा-नई दिल्ली वाया छपरा, सीवान ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 22 अप्रैल, 2024 को एकल यात्रा हेतु किया जा रहा है।
04037 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी से 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी से 09.10 बजे, दलसिंहसराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोण्डा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टुण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाजियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जा रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



