ट्रेन में गूंजी किलकारी: सोनपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में महिला ने दिया शिशु को जन्म

सोनपुर : नई दिल्ली से कटिहार जा रही 15708 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की एक स्लीपर बोगी में मंगलवार को एक महिला प्रसव वेदना से कराह रही थी। महिला अपने पिता के साथ लुधियाना से खगड़िया जा रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार सिंह, नर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी ट्रेन की एस 07 बोगी में महिला का उपचार किया और अंततः महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
महिला की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई, जो मधेपुरा जिले के आलम गंज थाने के निवासी सुशील सदा की पत्नी हैं। वह अपने पिता सदानंद सदा के साथ लुधियाना से खगड़िया जा रही थीं। इस प्रसव के दौरान समय पर मेडिकल सहायता मिलने से महिला और नवजात दोनों की हालत सुरक्षित है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की त्वरित प्रतिक्रिया से महिला और बच्चे की जान बचाई जा सकी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये







