छपरा में शराब माफिया की पीछा कर रही पुलिस की वाहन पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

छपरा। मंगलवार को अहले सुबह शराब लदी एक लक्जरी कार का पीछा करने के दौरान मांझी थाना का गश्ती वाहन दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा बाजार के समीप नहर में पलटी मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.उक्त दुर्घटना में मांझी थाना में पदस्थापित पुअनि बीरेन्द्र राम समेत तीन महिला कांस्टेबल तथा डीएपी के वाहन चालक कौशल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए.
दुर्घटना स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर शराब लदी कार का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए. गश्ती वाहन के नहर में दुर्घटना ग्रस्त होने की आहट पाकर नहर पुल के समीप अपने बथान में सो रहे बालेश्वर यादव दौड़ कर पहुँचे तथा शोर मचाकर लोगों को घटनास्थल पर बुलाया. मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी घायल पुलिसकर्मियों को किसी तरह बाहर निकाला. दुर्घटना की खबर पाकर पहुची मांझी थाना पुलिस ने सभी घायलों को लादकर पहले मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया.
जहां सभी घायल पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भरी स्थिति में बेहतर इलाज के छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में पुअनि बीरेन्द्र राम चालक कौशल कुमार एवम कांस्टेबल नीतू कुमारी, रूपम कुमारी तथा वंदना कुमारी शामिल है. घटना की सूचना पाकर सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला तथा मांझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास छपरा सदर अस्पताल पहुँचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली.
उधर शराब लदी कार को दाउदपुर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कागजात के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मांझी के नरपलिया के समीप खड़ी गश्ती वाहन को देख कर पीछे से आ रही काले रंग की कार को लेकर चालक एकमा की तरफ तेज गति से भागने लगा.
शक होने पर पुलिस ने भाग रही कार का पीछा किया तथा उसे खदेड़ते हुए गश्ती वाहन बरेजा पहुँच गया जहां नहर पुल पर घुमावदार सड़क की वजह से गश्ती वाहन नहर में छलांग लगा दिया. जबकि महज 50 मीटर की दूरी पर भाग रही कार का टायर ब्लास्ट कर गया जिसे छोड़कर तस्कर फरार हो गए.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



