सारण में शराब माफिया से सांठगांठ में नप गये ALTF प्रभारी धमेंद्र कुमार

- सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला ने किया निलंबित
छपरा। पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में शराब तस्करों पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन शराबबंदी कानून कुछ पुलिस कर्मियों के लिए भी काला कमाई का कारोबार बन चुका है। सारण में एक बार फिर शराब माफियाओं से एक बड़े पुलिस पदाधिकारी की सांठ-गांठ का खेल उजागर हुआ है।
सारण के एसपी डॉ. गौरव मंगला ने शराब माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप में एएलटीएफ प्रभारी व पुलिस इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि जिला में दोषी पाये जाने वाले पुलिस कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सारण जिला बल के पुलिस निरीक्षक धमेंद्र कुमार , प्रभारी एएलटीएफ पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर एसपी ने अपने स्तर से इसकी जांच करायी और जांच में यह मामला सही पाया गया। जिसके बाद एसपी ने एएलटीएफ प्रभारी धमेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, गोपालगंज बनाया गया है।
तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव मंगला ने जब से सारण एसपी का कमान संभाला है तब से लगातार रिश्वतखोर और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहें है। पिछले दिनों भी डोरीगंज, मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गयी थी। लगातार शराब माफिया और बालू माफियाओं से सांठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







