छपरा नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का किया जा रहा है मरम्मती

छपरा। छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार ने दशहरा पर्व एवम छठ महापर्व को देखते हुए शहर की साफ सफाई और रौशनी के लिए इइसीएल के कार्य बंद होने के बाद नगर निगम खुद चयनित एजेंसी कॉमेक्स के माध्यम् से शहर मे वार्ड 01 से 45 वार्ड तक प्रत्येक तीन वार्ड पर दो सदस्यीय इलेक्ट्रिसियन लगाकर खराब हुए लाइट की फिलहाल मरम्मति की जा रही है।
जो लाइट जल नहीं रही हैं वैसे लाइट का स्विच ,तार को चेंज करके लाइट जलाने का कार्य किया जा रहा है। पुरी तरह खराब लाइट को बदलने के लिए नये एजेंसी के लिये टेंडर किया जा चुका है। जैसे हि नये एजेंसी का चयन हो जायेगा शहर के सभी खराब लाइट को ठीक करा दिया जायेगा।
वॉर्ड 01 से 15 वार्ड पर एक प्रवेक्षक रखा गया है जिसका नाम रिशु कुमार गुप्ता है। वॉर्ड नम्बर 16 से 30 वॉर्ड पर एक प्रवेक्षक रखा गया है जिसका नाम सुजीत कुमार है एवम वॉर्ड 31 से वॉर्ड 45 पर एक प्रवेक्षक रखा गया हैं जिसका नाम मधु कुमार है।
शहर के किसी भी वॉर्ड मे कोई लाइट जल नहीं रही हो आप सभी तुरंत संपर्क करके समस्या का समाधान करा सकते है।नगर आयुक्त के इस पहल से शहरवासी खाफ़ी खुश है।इस पहल से प्रत्येक वॉर्ड मे प्रतिदिन 100 से 200 लाइट को युद्ध स्तर पर ठीक करवाया जा रहा है। शहर के खराब लाइट का अनुश्रवण नोडल पदाधिकारी अभय कुमार के द्वारा किया जाता है।
शहर मे डेंगू के प्रकोप के देखते हुये दो सिफ्ट मे सुबह और शाम मे फॉगिंग चार्ट रूट बनाकर प्रत्येक वॉर्ड मे कराया जा रहा है।जिसका अनुश्रवण उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह,एवम दोनो सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल एवं नीरज झा के द्वारा किया जा रहा है।शहर की साफ सफाई को और सुदृढ़ करने के लिए दहशरा पर्व एवम छठ महापर्व को देखते हुए अतिरिक्त सफाई कर्मी एजेंसी के माध्यम से लगाकर सफाई दो सिफ्ट मे कराया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



