अपने Sim Card को BSNL में ऑनलाइन घर बैठे Port करें, जानिए आसान प्रक्रिया

टेक डेस्क। अपनी सिम को बीएसएनल में ऑनलाइन घर बैठे पोर्ट करवा सकते हैं निजी कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लांस महंगे करने के बाद काफी लोग बीएसएनल में पोर्ट करवाना चाहते हैं और इसके बारे में जानकारी तलाश कर रहे हैं जबकि हजारों लोग रोज बीएसएनल में पोर्ट करवा भी रहे हैं आप भी आसान प्रक्रिया के माध्यम से अपने नंबर को पोर्ट करा सकते हैं।
इस महीने के शुरुआत में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों द्वारा अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है जिससे यूजर्स अब सस्ते रिचार्ज के लिए बीएसएनएल की ओर देख रहे हैं बीएसएनल लगातार अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवा रही है इसलिए लोग तेजी से बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करवा रहे हैं यदि आप भी अपना नंबर बीएसएनल में पोर्ट करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास 28 दिन से लेकर 1 साल तक की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं जो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते हैं इससे ग्राहकों की जेब पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है इसी कारण लोग बीएसएनएल की तरफ देख रहे हैं और बीएसएनएल के ग्राहक संख्या में बड़ा उछाल आ रहा है।
बीएसएनल नेटवर्क के मामले में प्राइवेट कंपनियों से कमजोर हो लेकिन कंपनी अपने सस्ते प्लान से सभी कोटक कर दे रही है और बीएसएनएल ने हाल ही में 4G भी लॉन्च कर दिया है बीएसएनल जी कीमत पर रिचार्ज प्लांस दे रही है उसके आसपास दूसरी कंपनी नहीं है यदि आप जियो या एयरटेल यूजर्स हैं और अपने सिम को बीएसएनल में पोर्ट करवाना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं।
जिओ एयरटेल से बीएसएनएल में पोर्ट करवाने की प्रक्रिया
जियो या एयरटेल से बीएसएनएल में पोर्ट करने के लिए आपको 1900 पर एक एसएमएस भेजकर पोर्ट की रिक्वेस्ट देनी होती है। इसके लिए आपको अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलना है और उसमें PORT लिखकर स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिखना है फिर इसे 1900 पर भेज देना है।
इसके बाद आपको एसएमएस में एक खास यूनिक पोर्टिंग कोड प्राप्त होगा जो 15 दिनों के लिए वैलिड रहेगा इसके बाद इस कोड को लेकर आपके नजदीकी बीएसएनएल सर्विस सेंटर या अधिकृत फ्रेंचाइजी रिटेलर पर जाना है।
इसके बाद आपको पोर्टिंग कोड और आधार कार्ड एवं मांगी गई जानकारी सर्विस सेंटर को देनी है इसके बाद आपको बीएसएनल की नई सिम दे दी जाएगी आपको पोर्ट के लिए कुछ रुपए देने पड़ सकते हैं।
सिम पोर्टिंग की मंजूरी मिलते ही आपको बीएसएनल सिम की पोर्टिंग तारीख और समय बता दिया जाएगा इसके बाद बताई गई तारीख और समय पर आपका बीएसएनल सिम कार्ड एक्टिव हो जाएगा।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के नए नियम के अनुसार नये टेलिकॉम ऑपरेटर में शिफ्ट होने का वेटिंग पीरियड 7 दिन हो गया है यानी सिम कार्ड को पोर्ट होने में 7 दिन का समय लगता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



