सारण में मुखिया की बेटी वीणा सिंह बनी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के मुखिया मीना देवी पति राजकिशोर प्रसाद सिंह की पुत्री वीणा सिंह बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण पूरा की। प्रशिक्षण पूरा करने पर बिहार के राजगीर में बिहार पुलिस अकादमी में बिहार पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने दीक्षांत समारोह में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।
वहीं उन्होंने 1903 प्रशिक्षु पुलिस जिसमें 1201 पुरूष और 702 महिला प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों के परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 भाईयों और 3 बहनों में सबसे छोटी बहन वीणा सिंह ने गांव में रहकर ही पढ़ाई-लिखाई की और बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक के पद पर परीक्षा पास की। वहीं प्रशिक्षण पूर्ण करने और सम्मानित होने पर गांव मदारपुर पंचायत के मगुरहा गांव समेत प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
परिजनों ने गांव में मिठाई बाट खुशी का इजहार किया और बधाई दी। वहीं प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू और प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू समेत अन्य ने उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



