सारण के ग्रामीण एसपी ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का किया खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार
छपरा। सारण जिले के मुफ्फसिल और गरखा थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसके बाद 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। ये अपराधी दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे, जो मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 63/25 और गरखा थाना कांड संख्या 95/25 के तहत पंजीकृत थीं।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में अपराधियों के पास से लूटी गई सामग्री, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए गए हैं। अपराधियों ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में नया कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पते:
- रवि कुमार, पिता- मनोज कुमार साह, ग्राम जमुना मुसेहरी, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण।
- बिट्टू कुमार, पिता- शर्मा राय, ग्राम जमुना मुसेहरी, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण।
- पंकज कुमार, पिता- शंभु प्रसाद, ग्राम एकमा हंसराजपुर, थाना एकमा, जिला सारण।
- प्रियांशु कुमार, पिता- रामाधार शर्मा, ग्राम रामकोलवा, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण।
गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास:
- रवि कुमार- नगर थाना कांड संख्या 215/24, धारा 379 भा.द.वि।
- बिट्टू कुमार- डोरीगंज थाना कांड संख्या 93/24, धारा 379/411 भा.द.वि।
- पंकज कुमार- एकमा थाना कांड संख्या 440/22, धारा 379/511/34 भा.द.वि।
जप्त किए गए सामान:
- एक देशी कट्टा।
- एक जिंदा कारतूस।
- तीन चाकू।
- दो लूटी हुई मोबाइल फोन।
- दो चोरी की मोटरसाइकिल।
- सोना जैसा गहने की चेन।
एसआईटी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मी:
– थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना और थाना के अन्य कर्मी।
– थानाध्यक्ष गरखा थाना और थाना के अन्य कर्मी।
– जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी और कर्मी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा
- November 9, 2026Railway Updateछठ पर छपरा आने-जाने वालों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026छपराछठ की भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट, छपरा जंक्शन पहुंचे डीआरएम, अलग प्रवेश-निकास व्यवस्था बनाने का निर्देश
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन



