निरहुआ और ऋचा दीक्षित की फिल्म “बलमा बड़ा नादान” की कुशीनगर में शूटिंग
भोजपुरी डेस्क। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इन दिनों आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म “बलमा बड़ा नादान” की शूटिंग धूमधाम से चल रही है। फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की ऋचा दीक्षित और निरहुआ के रोमांस वाली केमेस्ट्री बेहद खास नजर आने वाली है। फिल्म “बलमा बड़ा नादान” की कहानी और कलाकारों का अभिनय दर्शकों के दिलों को छूने वाला है, जिससे यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।
रोमांस और ड्रामा का भरपूर तड़का
फिल्म “बलमा बड़ा नादान”को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, “यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा होगी। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसमें मनोरंजन, रोमांस, और ड्रामा का भरपूर तड़का है। हम सभी ने इसे पूरी मेहनत और दिल से बनाया है। शूटिंग के दौरान कुशीनगर के खूबसूरत लोकेशनों पर काम करना भी एक बेहतरीन अनुभव है।” उन्होंने आगे कहा, “फिल्म का संगीत और डांस भी दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाएगी और वे इसे खूब सराहेंगे।”
संगीत की जिम्मेदारी मधुकर आनंद ने संभाली
फिल्म के निर्माता-निर्देशक महमूद आलम हैं, जबकि कहानी एस के चौहान और महमूद आलम ने लिखी है। संगीत की जिम्मेदारी मधुकर आनंद ने संभाली है, और छायांकन (DOP) सुनील आहेर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में संजय पांडे, मनोज टाइगर, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, पुष्पा वर्मा, अंजलि चौहान जैसे जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। शूटिंग कुशीनगर के अहिरौली दान, तरेया सुजान थाना और तमकुही राज जैसे खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है, जो फिल्म में एक विशेष आकर्षण जोड़ेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



