
छपरा। सारण में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां सेंट्रेल बैंक की शाखा से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बेखौफ अपराधियों ने अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव में सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के पूर्व हुए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सारण एसपी कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि लुटेरे पांच की संख्या में थे और हथियार से लैस थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया और कैश लेकर भागने में सफल रहे।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी, जिस कारण बैंक कर्मियों ने कैश अपराधियों को दे दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
एसपी कुमार आशीष ने इस घटना में 10 लख रुपये लूट की बात बताई है। उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। एसपी ने कहा कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस की स्पेशल टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







