स्मार्ट कार्ड से रेल टिकट बुकिंग पर 3% बोनस, वाराणसी मंडल के 37 स्टेशनों पर लगीं 78 ATVM मशीनें
अब ऑटोमेटिक मशीन से मिनटों में मिलेगा यात्रा टिकट
छपरा। यात्री सुविधाओं को और आधुनिक व सुगम बनाने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल प्रशासन ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) की सुविधा को विस्तार दिया है। अब यात्री बिना कतार में लगे आसानी से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण स्वयं कर सकते हैं।
मंडल के तहत आने वाले 37 स्टेशनों पर कुल 78 एटीवीएम मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री टिकट प्राप्त कर रहे हैं। इस व्यवस्था से यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिल गई है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, एटीवीएम मशीनें 24 घंटे चालू रहती हैं, जिससे यात्रियों को किसी भी समय यात्रा टिकट प्राप्त करने में आसानी होती है। इन मशीनों से टिकट लेने की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल है। यात्री अपनी पसंद के गंतव्य स्टेशन तक का टिकट कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित भुगतान प्रणाली भी शुरू की है। यात्री टिकट बुकिंग कार्यालय से स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड से भुगतान करने पर रेलवे यात्रियों को 150 किलोमीटर तक की दूरी के किराये पर 3 प्रतिशत का बोनस भी प्रदान कर रहा है।
वाराणसी मंडल प्रशासन का कहना है कि एटीवीएम मशीनों के माध्यम से यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। इससे जहां टिकट बुकिंग में लगने वाला समय घटा है, वहीं स्टेशन पर भीड़ और अव्यवस्था में कमी आई है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एटीवीएम मशीनों का अधिकाधिक उपयोग करें और स्मार्ट कार्ड बनवाकर कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का लाभ उठाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



