अब JPU के छात्र-छात्राओं को मिलेगी नौकरी, पहली बार होगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के लिए 30 मई 2024 का दिन ऐतिहासिक होनेवाला है। इस दिन विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएग। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई का विजन और उनकी व्यक्तिगत पहल रंग लाई और नामचीन मल्टीनेशनल फार्मास्युटिकल कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने विश्वविद्यालय में रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित करने पर अपनी सहमति दे दी है। गुरुवार, 30 मई 2024 को विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में इस कैंपस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया जाएगा।
कुलपति ने विश्वविद्यालय और क्षेत्रान्तर्गत माहाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया है।उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. बाजपेई पदभार संभालने के बाद से ही विश्वविद्यालय में कई नए प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की पढ़ाई प्रारंभ करने तथा छात्र-छात्राओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य के कई नामचीन विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त रूप से रोजगारपरक पाठ्यक्रम की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं तो दूसरी ओर कैंपस प्लेसमेंट का भी आयोजन होने जा रहा है।
कुलपति प्रो. बाजपेई ने कहा कि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि 30 मई को विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में आयोजित होनेवाले इस कैंपस ड्राइव में योग्य छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बड़ी कंपनियों से बात चल रही है और विश्वविद्यालय में ऐसे कैंपस रिक्रूटमेंट का लगातार आयोजन किया जाएगा।
कुलसचिव प्रो. रणजीत कुमार ने कहा कि स्थापना काल के बाद से पहली बार विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है जो कुलपति के कुशल और सक्षम कार्यप्रणाली के कारण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि अपनी तरफ से हमलोगों ने तैयारी पूरी कर ली है और मुझे पूरी उम्मीद है कि कल बड़ी संख्या में हमारे छात्र-छात्राओं की उक्त कंपनी में नियुक्ति हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (जीएलएस) दुनिया भर की फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए उच्च-गुणवत्ता, उद्योग-अग्रणी सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) की एक श्रृंखला का विकास और निर्माण करती है। कंपनी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और विनिर्माण स्थानों का लाभ उठाते हुए, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज 700 से अधिक ग्राहकों को 130 से अधिक अणुओं की आपूर्ति करती है, जिसमें दुनिया की शीर्ष 20 जेनेरिक कंपनियां शामिल हैं। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की ग्राहक कंपनियां 65 देशों में फैली हुई हैं। ग्लेनमार्क लाइफ साइंस गुजरात के अंकलेश्वर और दहेज स्थित अपने प्रतिष्ठानों के लिए गत दो वर्षों में बीएससी और एमएससी उत्तीर्ण उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के संयंत्र में उपकरण बैच चार्जिंग, प्रतिक्रिया, निष्कर्षण, आसवन, सेंट्रीफ्यूजेशन, निस्पंदन आदि के पर्यवेक्षण और संचालन का कार्य करना होगा। उनका पदनाम प्रशिक्षुता प्रशिक्षु (एनएपीएस/एनएटीएस) होगा।
इस पद पर चयन के लिए बीएससी और एमएससी रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आवास पहले 6 महीने कंपनी देगी। 1 वर्ष पूरा होने के बाद प्रशिक्षु के प्रदर्शन, उपस्थिति और अच्छे व्यवहार के आधार पर कंपनी प्रशिक्षु को कंपनी के वेतनमान पर नियुक्ति करेगी जो 25 हजार से 27 हजार रुपये मासिक होगा और इसके साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा मात्र 55 रुपये प्रतिमाह के सब्सिडी दर पर दिन का चाय और भोजन कंपनी देगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



