शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले भावी MLC प्रत्याशी डॉ. राहुल राज

छपरा: सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड प्रमुख व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने बिहार के शिक्षा मंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं को उठाया और उनके त्वरित समाधान की मांग की।
डॉ. राहुल राज ने वित्त रहित एवं अनुदानित शिक्षण संस्थानों की लंबित अनुदान राशि को जल्द जारी करने, शिक्षकों के DA व HRA के भुगतान को नए दर पर सुनिश्चित करने, सेवा शर्त नियमावली-2020 के अनुसार प्रोन्नति देने तथा EPF की नियमित कटौती के बावजूद भुगतान न होने की समस्या जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
शिक्षा मंत्री ने सौहार्दपूर्ण बातचीत में सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र में कई ठोस कदम उठाए जाएंगे जिससे शिक्षकों को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
अंत में डॉ. राहुल राज ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे शिक्षा क्षेत्र के विकास और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



