Railway News: BPSC के अभ्यर्थियों के लिए छपरा-पाटलिपुत्रा और सीवान-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
एक दिन के लिए चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। इसी क्रम में 13 सितंबर 2025 को सीवान–मुजफ्फरपुर और छपरा–पाटलिपुत्रा के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
सीवान–मुजफ्फरपुर परीक्षा विशेष
गाड़ी संख्या 05328 सीवान–मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष 13 सितंबर को सीवान से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दुरौंधा (16:20 बजे), एकमा (16:35 बजे), छपरा (17:05 बजे), बड़ागोपाल (17:35 बजे), दिघवारा (17:46 बजे), सीतलपुर (17:52 बजे), नयागांव (18:00 बजे), सोनपुर (18:20 बजे), हाजीपुर (18:28 बजे), सराय (18:46 बजे), गोरौल (19:00 बजे), रामदयालु नगर (19:15 बजे) होते हुए रात 20:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
छपरा–पाटलिपुत्रा परीक्षा विशेष
गाड़ी संख्या 05344 छपरा–पाटलिपुत्रा अनारक्षित परीक्षा विशेष 13 सितंबर को छपरा से 16:30 बजे खुलेगी। यह गाड़ी छपरा कचहरी (16:40 बजे), गोल्टेनगंज (17:00 बजे), बड़ागोपाल (17:10 बजे), दिघवारा (17:30 बजे), सीतलपुर (17:38 बजे), नयागांव (17:48 बजे), परमानंदपुर (17:58 बजे), भरपुरा पहलेजाघाट (18:15 बजे) रुकते हुए 19:00 बजे पाटलिपुत्रा पहुंचेगी।
केवल अनारक्षित द्वितीय श्रेणी में सफर
दोनों ही विशेष गाड़ियाँ साधारण द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) एवं मेमू कोचों से संचालित की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



