संजीवनी संस्कार स्कूल में हॉस्टल का उद्धाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

छपरा शहर के शायमचक आदर्श कॉलोनी स्थित संस्कार स्कूल में हॉस्टल का उद्धघाटन किया गया। उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, डॉ नेहा कुमारी स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत,उप प्रचार्य ज्योति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि हॉस्टल में एक्स्ट्रा क्लॉस, म्यूजिक क्लॉस, डांस क्लॉस के साथ स्मार्ट क्लॉस कम्प्यूटर क्लॉस का भी सुविधा उपलब्ध रहेगा।
इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ- साथ छात्र छात्राओं ने डांडिया खेला। छात्र छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉ अनिल कुमार ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है। डांडिया में उपयोग होने वाली रंगीन डंडियां मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है
और इसलिए इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है। गरबा और डांडिया के जरिए भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ एक मनोरंजन भी हो जाता है। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, डॉ नेहा कुमारी, प्रचार्य रणजीत भगत, उप प्रचार्य ज्योति सिंह, ऋतु सिंह, अंजली पर्वत, ममता कुमारी, कुमारी कल्पना, शिशिर श्रीवास्तव, जनमेदय सिंह, संदीप शर्मा, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, एकाउंटेंट तरुण कुमार, एडवोकेट अभय राय इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



