छपरा के ऋषभ ने NDA परीक्षा में 43वां स्थान हासिल कर लहराया सफलता का परचम

छपरा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमिक और नौसेना एकेडमिक 2023 परीक्षा में प्रथम प्रयास में 43वा स्थान हासिल कर ऋषभ राज ने सारण जिले का नाम रौशन किया है । वह बारहवीं के अपीयरेंस के छात्र है,CBSE द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई है। 02 अप्रैल 2024को भारत सरकार द्वारा NDA की जारी अंतिम परिणाम में वे सफल घोषित किए गए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( NDA) में चयनित ऋषभ राज छपरा के नारायण नगर नेवाजी टोला निवासी राधे श्याम सिंह शिक्षक और ममता देवी के पुत्र है। उनका पैतृक गांव गरखा प्रखंड में नराव है। उसकी वर्ग Vl तक की पढ़ाई छपरा में ही हुई। वर्ग Vll से बारहवीं तक की पढ़ाई गुरुकुल कुरुक्षेत्र , हरियाणा से पूरी हुई । ऋषभ का बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने का सपना था ,उसने अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किया और अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की।
ऋषभ ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय गुरुकुल कुरुक्षेत्र , हरियाणा का नाम रौशन किया था। उनके सफलता पर परिवार के सभी सदस्य तथा ननिहाल अमी के सभी सदस्य और फुआ – फूफा आदि सभी सगे -संबंधी भी बहुत ही प्रसन्न है।बड़ा भाई रवि राज भी ,अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर प्रसन्न है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



