छपरा
छपरा में पत्नी के साथ हुआ विवाद, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सिवान रेलखंड स्थित महेंद्रनाथ हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गाँव निवासी गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र उत्तम सिंह (40) के रूप मे किया गया है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक उत्तम सिंह रसूलपुर थाना क्षेत्र बेनौत गांव पत्नी के साथ साला के शादी में ससुराल आया था. पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई, जिसके कारण वह सिवान से छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया.
राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



