छपरा में तेज रफ्तार बाइक से टक्कराई नीलगाय, एक युवक की मौत

छपरा। जिले के मांझी- बरौली सड़क एसएच 96 पर एकमा प्रखण्ड के नवतन गांव स्थित लाला गाछी के समीप सोमवार को सड़क पार कर रही एक नील गाय से तेज रफ्तार एक बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर कर टक्करा जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि आसपास के लोगों के सहयोग से ग्रामीण रवींद्र यादव व नीरज मिश्र ने दोनों घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए पहुंचाया.
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने चिकित्सीय परीक्षण करने बाद घायलों में एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि प्राथमिक उपचार के बाद इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार सोनपुर प्रखण्ड के परमानन्द पुर गांव के प्रवेश कुमार व एक अन्य युवक एकमा से मांझी ओर जा रहे थे.
इसी दौरान मांझी- बरौली सड़क एस एच 96 पर नवतन गांव के लाला गाछी के समीप सड़क पार कर रही एक नील गाय से उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते समय रास्ते में परमानन्द पुर गांव के एक बाइस वर्षीय युवक की मौत हो गई.
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक प्रवेश कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. बताया जाता है कि सदर अस्पताल छपरा के चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सा करने के बाद प्रवेश कुमार को गहन चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेज दिया. जहां उनका उपचार चल रहा है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



