रेलवे की नई पहल: अब दिव्यांगों को ऑनलाइन जारी किया जायेगा रियायत कार्ड

छपरा। वाराणसी मंडल सेवित क्षेत्र के सभी दिव्यांगजन को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल द्वारा दिव्यांगजन रेल रियायत कार्ड ऑन लाइन कर दिया गया है। इसके पूर्व वाराणसी मंडल द्वारा ऑफ लाइन के माध्यम से दिव्यांगजन हेतु रेल रियायत कार्ड जारी किये जा रहे थे जिसे 01.01.2025 से इस रेलवे द्वारा पूर्ण रूप से ऑन लाइन कर लिया गया है।
पोर्टल के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन
अतः किसी भी दिव्यांगजन को मंडल रेल प्रबंधक, पू.उ.रे., वाराणसी कार्यालय में उपस्थित हो कर आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य नही है। अब दिव्यांग लाभार्थी ऑन लाइन के माध्यम से अपने दिव्यांगजन रेल रियायत कार्ड हेतु वेबसाइट https://divyangjanid. indianrail.gov.in पर आवेदन कर सकते है तथा अपने आवेदन की स्थिति को ऑन लाइन देख भी सकते है एवं दिव्यांगजन कार्ड को डाउनलोड कर अपना रेल किराया रियायत कार्ड प्राप्त कर सकते है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



