Chhapra News: योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डॉ. राहुल राज
जनहित के मुद्दों पर गरमाया सदन, पीओ के स्थानांतरण की सर्वसम्मत मांग
छपरा। रिविलगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज की अध्यक्षता में बीडीसी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने कई अहम मुद्दों को उठाया और संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में सात निश्चय, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान, पीएचईडी, आरटीपीएस, जन वितरण प्रणाली, बिजली, स्वास्थ्य, श्रम विभाग, भूमि-लगान, दाखिल-खारिज, कृषि, परिमार्जन पल्स, शौचालय, बाढ़ नियंत्रण, तथा राजस्व व्यवस्था जैसे विषयों पर विभागीय अधिकारियों के साथ गहन विमर्श हुआ।
मनरेगा पीओ पर गंभीर आरोप, स्थानांतरण की मांग
बैठक का मुख्य केंद्र मनरेगा विभाग की कार्यशैली रही, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई। मनरेगा पीओ मधुलिका यदुवंशी पर आरोप लगाया गया कि वे जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर मनमानी करती हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डालती हैं।
14 सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में पीओ पर नाजायज वसूली, फोन नहीं उठाने, और काम में अनियमितता जैसे आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की गई।
पीएचईडी और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर
प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, खासकर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण इलाकों में। उन्होंने पीएचईडी के कनीय अभियंता को निर्देशित किया कि हर पंचायत में नल-जल और चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सिताबदियारा के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती की मांग भी सदन में उठी, जिस पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
पुल-पुलिया, बांधों की मरम्मत की मांग
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सदन ने स्लूईस गेट, नदी बांधों, और पुल-पुलियों की मरम्मत कराने की मांग रखी। पंसस कंचन सिंह ने देवरिया गांव स्थित स्लूईस गेट के जीर्णोद्धार की मांग की।
डॉ. राहुल राज ने दिया जवाबदेही का भरोसा
प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जनता के मान-सम्मान और योजनाओं के धरातली क्रियान्वयन में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
| “जनता और जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेकर सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।” प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज |
बैठक में बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, पंसस समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में उठे मुद्दों को लेकर जल्द ही वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजे जाने की बात भी कही गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



