सारण के श्रीनंदन पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार, मिलेगी आधिनक सुविधाएं
छपरा। प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा की अध्यक्षता में श्रीनंदन प्रमंडलीय पुस्तकालय, छपरा के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आहुत की गई। आयुक्त ने कहा कि बच्चों को मोबाईल से दूर रखने का प्रयास करते हुये उनका ध्यान पुस्तक और प्रतियोगिता की ओर लगाने की पहल में पुस्तकालय काफी सार्थक हो सकता है।इस पुस्तकालय के भवन के जीर्णोद्धार हेतु भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यहाँ पर्याप्त रोशनी एवं अन्य आधुनिक स्तर की व्यवस्थाओं के अनुरूप इसके जीर्णोद्धार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल को दिया गया।
बैठक में आयुक्त के सचिव सहित प्रबंधकारिणी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस जीर्णोद्धार के बाद पुस्तकालय का वातावरण अधिक आरामदायक और आकर्षक होगा, जो उपयोगकर्ताओं को पढ़ने और सीखने में मदद करेगा। इसके साथ ही, पुस्तकालय में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि बच्चों और युवाओं को एक आदर्श अध्ययन स्थल मिल सके।
उन्होंने आस पास के सभी विद्यालयों में बच्चों को पुस्तकालय की उपयोगिता एवं इसके उपयोग को लेकर प्रेरित करने को कहा। बच्चों में पुस्तक एवं पुस्तकालय की आदत उनके भविष्य को संवारने में मददगार होगी। कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल और डिजिटल दुनिया में अधिक समय बिता रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक और बौद्धिक विकास में रुकावट आ सकती है।
उन्होंने इस दिशा में पुस्तकालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए उनका ध्यान पुस्तकों और प्रतियोगिताओं की ओर आकर्षित करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर सकता है और इसके माध्यम से उनका मानसिक विकास भी होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



