सारण की बेटी आइशा अलाफिया ने दूसरे प्रयास में BPSC में पायी सफलता, बनी राजस्व अधिकारी

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 67वीं बीपीएससी रिजल्ट में छपरा के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। छपरा शहर के तेलपा कोरार निवासी व बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद शेरशाह की पुत्री आइशा अलाफिया ने दूसरे प्रयास में ही सफलता का परचम लहराया है।आइशा अलाफिया ने 663 रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित हुई है। उसने पूर्व में मिली असफलता व कठिनाइयों से हार नहीं मानकर अंतत अपने लक्ष्य को हासिल किया है।
आइशा अलाफिया के सफलता से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। बीटेक की छात्रा आइशा अलाफिया बचपन से पढ़ने में काफ़ी प्रतिभाशाली थी। हाई स्कूल रसलुपरा से 10 वीं तथा एएनडी पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।
आइशा अलाफिया ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट कर पूरी शांति औऱ तन्मयता से स्टडी करें। अगर छात्र दिन में पांच घंटे भी पढ़ाई करते हैं, तो बहुत है। शर्त बस ये है कि इस बीच मस्तिष्क को भटकने नहीं दें। अनुशासन और संकल्प को कमजोर नहीं पड़ने दें। एकाग्रता बनाये रखें। पहले, दूसरे प्रयास में अगर सफलता नहीं मिले तो भी निराश न हों। प्रयास औऱ पढाई में नितरंतरता तो हर हाल में होनी चाहिये। साथ ही परिवार को भी चाहिये कि वो छात्र का मनोबल बढ़ाते रहें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



