Saran News: रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग, 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक
शर्ट सर्किट के कारण लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि थाने में जब्त किए गए करीब 50 मोटरसाइकिल और दो चारपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इस हादसे के दौरान थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी की घटना में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना दोपहर की है जब थाना परिसर में शॉर्ट सर्किट के कारण तारों में चिंगारी उठी, और नजदीक खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस-पास मौजूद वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष पासवान सहित सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तत्परता दिखाते हुए लोडर की मदद से कुछ वाहनों को हटाकर बड़े नुकसान को टालने की कोशिश की।
Special Train: छपरा होकर फिर दौड़ेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को दिसंबर तक राहत |
दमकल की गाड़ियां भी मौके पर समय रहते पहुंचीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस कर्मी और ग्रामीणों ने मिलकर काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। यदि तुरंत कार्रवाई नहीं होती तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी।
क्या बोले थानाध्यक्ष
| “आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इसमें लगभग 50 मोटरसाइकिल और दो चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि सभी ने समय पर मिलकर प्रयास किया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया।” सुभाष पासवान, थानाध्यक्ष |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार
- September 15, 2026बिहारनेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान के लिए परिजनों का लिया जाएगा DNA नमूना
- September 15, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 700.9 लीटर शराब के साथ 10 कारोबारी गिरफ्तार



