छपरा के विद्यालयों में बच्चों को दी गयी जहरीला सांप से सुरक्षा की जानकारी

छपरा :विश्व वन्यजीव सप्ताह समारोह के प्रथम भाग में सारण वन प्रभाग ने जिले भर के विभिन्न स्कूलों में सांपों पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। जागरूकता सत्र में जहरीले सांपों की पहचान, सांप के काटने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, सांपों से संबंधित मिथक और सांपों के संपर्क से कैसे बचें जैसे विषयों पर चर्चा की गई। जागरूकता सत्र के बाद वन्य जीव सप्ताह विषय पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई और उन बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
वन रक्षकों ने केंद्र विद्यालय छपरा, केसीपी पब्लिक स्कूल चेतन छपरा, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसा, उच्च विद्यालय इशुवापुर, मध्य विद्यालय तेजपुरवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आम दाधि एकमा, आदर्श मध्य विद्यालय दिघवारा, पानापुर तुर्की विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, गड़खा, राजकीय मध्य विद्यालय बलहा, राजकीय कृत आदर्श मध्य विद्यालय मांझी, राजकीय मध्य विद्यालय अरवा कोठी में जागरूकता सत्र आयोजित किया है।
वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर के द्वारा सारण जिलावासियों को साप के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि कि रात को चलते समय, खासकर कच्ची सड़कों और पगडंडियों पर चलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें। फसल कटाई के समय किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। घर और आस-पास के क्षेत्रों को जल जमाव और अवांछित पौधों और घासों से बचाकर साफ-सुथरा रखें। सांप पर नज़र रखते हुए उससे दूरी बनाए रखें। आम तौर पर सांप अपने आप चले जाते हैं।
बारिश के मौसम में शौचालय और कमोड की जांच कर वहां सांप के न होने की बात सुनिश्चित करने के बाद ही उसका इस्तेमाल करें।
सांप दिखने पर डरे नहीं और उसे मारने की कोशिश न करें क्योंकि ज्यादातर सांप गैर विषैले और हानिरहित होते है। वास्तव में, सांप मुख्यतः चूहे खाते हैं जिससे चूहों की आबादी नियंत्रण में रहती है। वन विभाग के फोन नंबर 7858998981 अपने पास रखें और घर में सांप घुस आने की स्थिति में संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर







