छपरा
छपरा शहर के इन इलाकों में कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

छपरा। छपरा शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में गुरूवार की सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवश्यक जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि 17 अगस्त 2023 को समय लगभग सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सर्किल पावर हाउस के पास से निकलने वाले सभी 11 KV फीडर विद्युत शक्ति उपकेंद्र मरम्मति के कारण बंद रहेंगे।
मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होने वाले एरिया थाना चौक, नगरपालिका चौक, म्युनिसिपल चौक, श्री नन्दन पथ, धर्मनाथ जी मंदिर, भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी इत्यादि बंद रहेंगे। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है की सभी उपभोक्ता अपने अपने विधुत संबंधी कार्यों को समय से निपटा लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







