सारण आईसीयू में किया गया गरीब महिला का नि:शुल्क इलाज

छपरा। शहर के नगरपालिका चौक स्थित सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर में गरीब लाचार महिला का नि:शुल्क इलाज किया गया। महिला जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल गांव निवासी अशोक साह की 54 वर्षीय पत्नी रीता देवी है। महिला को अचानक सीने में दर्द होने पर परिजनों द्वारा सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर में शुक्रवार को भर्ती कराया गया।
भर्ती कराने के बाद परिजनों ने बताया कि हम लोगों के पास पैसा नहीं है तो सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर के वरीय चिकित्सक डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि कोई बात नहीं है हम नि:शुल्क इलाज करेंगे और आप लोगों का खाने का भी प्रबंध करा देते हैं घबराए नहीं। महिला के पुत्र ने बताया कि हम लोगों के पास पैसा नहीं था और अचानक मेरी मां का तबीयत बिगड़ गया जिसके बाद हम लोग छपरा सारण आईसीयू में पहुंचे और भर्ती कराए। उसके बाद हम लोग ने डॉक्टर साहब से बताया कि पैसा नहीं है तो उन्होंने बोला कि कोई बात नहीं है। निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
और उनके द्वारा तीन दिन तक इलाज के साथ साथ खाने पीने का भी व्यस्था किया गया। मेरे लिए डॉ हिमांशु कुमार भगवान है आज के जमाने में कोई अपना फीस नहीं छोड़ता है और इन्होंने इतना किया।डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि मेरा यहीं उद्देश्य है कि पैसे के अभाव में कोई अपना जिंदगी नही खोए। मेरा प्रयास रहता है कि हर किसी का इलाज हो। कोई भी गरीब असहाय के लिए हमेसा सारण आईसीयू का द्वार खुला है। इस महिला के सेवा में अरुण कुमार, विशाल कुमार मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



