छपरा में दोस्तो के साथ पार्टी करने गए युवक की हत्या

छपरा। दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक का दूसरे दिन गांव से कुछ दूरी पर शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव गुरुवार को बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी शैलेंद्र महतो (26 वर्ष) पिता मुसाफिर महतो के रूप में हुई है । मृतक शैलेंद्र बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। जिसके बाद लापता हो गया। शव मिलने के बाद घटना स्थल पर डजुटी भीड़ द्वारा स्थानीय मुफस्सिल थाना को सूचित किया गया । जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि शैलेंद्र को उसके दोस्तों द्वारा फोन करके पार्टी के लिए बुलाया गया। बुधवार के शाम में पार्टी का आयोजन हुआ था। देर शाम परिजनों द्वारा शैलेंद्र के नंबर पर फोन किया गया तो फोन काट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। जीसके बाद परीजनो ने खोजबीन करना शुरू किया । देर रात तक खोज भी किए जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। वहीं बुधवार के दोपहर बाद स्थानीय चरवाहों द्वारा शव को झाड़ियां के बीच देखा गया । जिसके बाद मामले की खुलासा हुआ है। पार्टी के दौरान साजिस के तहत युवक की हत्या कर दी गई है।युवक का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। जिसको लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिक भी दर्ज है। इस मामले में पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के नैनी गांव के पोखर के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



