सारण पुलिस और खनन विभाग के अधिकारी ओवर लोड बालू लदी ट्रकों से कर रही थी वसूली, हो गया बड़ा दुर्घटना

छपरा। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र में रात्रि होते हैं ओवर लोड बालू ट्रक चालकों से पुलिस की वसूली शुरू हो जाती है। ऐसे में कई बार सड़क दुर्घटना भी हो चुकी है जिसमें दर्जनों लोग घायल तो आधा दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। राहगीरों की जान जा रही है परंतु पुलिस संभालने और अवैध वसूली रोकने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना के राजा चौक के समीप 7 ट्रको को सड़क पर खड़ी कर पुलिस अवैध वसूली कर रही थी। तभी पीछे से आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए।
घायलों में पिता पुत्र की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।जिनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रही है। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव महल छपरा निवासी राकेश चौधरी और उनका पुत्र आदित्य कुमार, नेहरू चौक निवासी राजकुमार चौधरी और पिरौना गांव निवासी सोनू कुमार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी पुलिस पदाधिकारी और बालू खनन पदाधिकारी ओवरलोड ट्रक को सड़क पर खड़ी उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। उसी दौरान छपरा की तरफ से आ रही कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग सवार थे।सभी घायल हो गए।
पुलिस और राहगीरों ने सभी घायलों को गड़खा स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं रात्रि होते ही पुलिस की अवैध वसूली के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से आसपास के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



