सारण में 5 मई को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से बी-टेक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर

छपरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा 5 मई 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आईटीआई, मढ़ौरा में किया जा रहा है। इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
सहायक निदेशक (नियोजन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेला में रेल पहिया कारखाना बेला, अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तीचक, ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा, सिटी कार्ट छपरा सहित अन्य संस्थान प्रतिभाग करेंगे।
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा तथा बी-टेक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये से 27,500 रुपये मासिक वेतन के बीच रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन आवश्यक है। निबंधन प्रक्रिया अब ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे कोई भी अभ्यर्थी भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से घर बैठे पूरा कर सकता है। साथ ही, इच्छुक अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विशेष जानकारी के अनुसार रोजगार मेले के दिन भी ऑन-स्पॉट ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हो पाया है, वे मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर रोजगार के अवसर पा सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



