छपरा में चिकित्सक की बेटी ने सीबीएसई 10वीं में 84% अंक पाकर किया गांव का नाम रौशन

छपरा : सीबीएसई 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसी कड़ी में जवाहर नवोदया विद्यालय दादरी जीबी नगरी यूपी की छात्रा ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। जिसमें सारण जिला के रिविलगंज नगर पंचायत के समसुद्दीनपुर गांव के डॉ मुन्ना भास्कर और दुर्गा देवी की पुत्री कुंजल कुमारी ने 84% अंक लाकर अपने गांव प्रखंड सहित जिला का नाम रौशन किया है।
कुंजल कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा समसुद्दीनपुर के शांति निकेतन से प्राप्त करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा नवोदय के तैयारी क्लास तीन चार पांच तक सरस्वती ज्ञान मंदिर से की।
एसजीएम कलौंदा जिला वुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में 2019 में क्लास छः में सफलता पाकर अपना धाक जमाया। जिसके बाद जवाहर नवोदया विद्यालय दादरी जीबी नगरी यूपी से 10वी में 84% अंक लाकर अपने माता पिता के साथ गांव समाज की नाम रौशन की है। जिसके बाद पिता डॉ मुन्ना भास्कर, माता दुर्गा देवी ने शुभकामनायें दी और हौसला अफजाई किया. डॉ मुन्ना भास्कर ने बताया कि कुंजल बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी और अपने मेहनत के दम पर एक एक सीढ़िया चढ़ 10 वी तक का सफर तय कि है। मेरी शुभकामनायें है कि कुंजल अपने मेहनत लगन से कलम के दम पर सफलता की ऊचाई के बुलंदियों को छुए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026छपरासारण में 66KM लंबा गैस पाइप लाइन 66 गांवों से होकर गुजरी, पाइप से गैस पहुंचाने की तैयारी
- September 18, 2026छपरासारण में 8 नये नगर पंचायतों का प्रस्ताव, रिविलगंज समेत 4 का नगर परिषद में होगा उत्क्रमण
- September 17, 2026छपराछपरा सदर अस्पताल में बदलाव का खाका तैयार, 31 अक्टूबर तक बदलेगी कई व्यवस्थाएं, डीएम ने तय की समय-सीमा
- September 17, 2026क्राइमChhapra News: पिकअप का गेट खुलते ही सामने आया काला कारोबार, 2400 लीटर स्प्रिट के साथ चालक गिरफ्तार



