Solar Street Light: 100 करोड़ से जगमग होंगे बिहार के गांव और कस्बे! सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को कैबिनेट की हरी झंडी
पंचायत कार्यालयों के बकाया बिजली, पानी के बिल भुगतान को 594 करोड़ मंजूर

पटना। अब बिहार के गांव और कस्बे भी जगमाएंगे। जी हां, गांव की गलियां और चौराहे रोशन करने के लिए आज नीतीश कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने ग्रामीण इलाकों जगभग बनाने के लिए “मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना” के तहत 100 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि मंजूर कर ली है। योजना के तहत गांव-गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को सुरक्षित माहौल तो मिलेगा ही गांवों की तस्वीर भी सुंदर बनेगी।
रात में गांवों में बढ़ेगी हलचल
इस योजना के तहत 2025-26 के वित्तीय वर्ष में तय लक्ष्य को समय पर पूरा करने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि रोशनी बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को रात में भी फायदा होगा। ग्रामीण इलाकों में भी दुकानें देर तक खुलेंगी और आनंदायक महौल तैयार होगा।
बकाया भुगतान को मंजूरी
इधर, कैबिनेट की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और पंचायत कार्यालयों के बकाया बिजली बिल भुगतान की मंजूरी मिल गई है। पंचायती राज विभाग को 594.56 करोड़ की अग्रिम राशि स्वीकृत की गई है। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी और पंचायत भवनों में बिजली की दिक्कत दूर होगी।
सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि गांवों का विकास ही बिहार का असली विकास है। पेयजल, बिजली और रोशनी की सुविधा हर घर और हर मोहल्ले तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







