वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान तो होगा अधिक फायदा: डीडीसी
छपरा। संयुक्त कृषि भवन परिसर में चल रही तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्दान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का बुधवार को डीडीसी प्रियंका रानी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने उद्दान विभाग में लगे हुए सभी स्टालों पर जाकर मुआयना किया।इसके साथ ही किसानों से भी बातचीत की।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता मे किसान है। सरकार की ओर से किसानों के लिए कई तरह की योजनाएँ क्रियान्वित की जाती है, फिर भी किसान जितना पसीना बहाते हैं उतना फायदा नही हो पता है।
अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो उन्हें काफी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल के उत्पादन के साथ साथ उससे बनने वाले उत्पादों का भी व्यापार करें।इससे किसानों को काफी मुनाफा होगा। संयुक्त निदेशक (शष्य) संतोष कुमार उत्तम ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्धेश्य किसानों को प्रोत्साहित करना है।
अगर किसानों को अच्छा इनकम चाहिए तो उसके लिए उद्यानिक फसल पर जोर देना पड़ेगा। उद्दान के उप-निदेशक उपेंद्र कुमार ने बताया कि आजकल फल,फूल, सब्जी इत्यादि का बाजार में बहुत डिमांड है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्धेश्य है किसानों मे उद्यानिक फसल के उत्पादन को लेकर जागरुकता फैलाना।
उद्दान सहायक निदेशक जीतेन्द्र कुमार व आकाश कुमार ने किसानों के उत्पादों का मूल्यांकन समिति पर चर्चा किया। मौके पर सहायक निदेशक कृषि अभि. डॉ.सोनू , कृषि वैज्ञानिक डॉ.अभय कुमार, डॉ.जीतेन्द्र चंदोला, पौधा संरक्षण सहायक निदेशक राधे श्याम जी, कृषि अनुमंडल पदाधिकारी पप्पू कुमार,प्रियेश रंजन,शिवजी पासवान , प्रखंड कृषि अधिकारी ,समन्वयक और कृषि सलाहकार सहित अन्य सभी कर्मी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



