छठ पूजा को लेकर छपरा से जबलपुर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा। महापर्व छठ पूजा को लेकर रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05113 छपरा-जबलपुर एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 16 नवम्बर,2023 दिन गुरुवार को छपरा से एकल यात्रा हेतु किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05113 छपरा-जबलपुर विशेष गाड़ी 16 नवम्बर,2023 को छपरा से 11:05 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12:25 बजे, गाजीपुर सिटी से 13:35 बजे, औड़िहार से 14:30 बजे, जौनपुर से 16:10 बजे, वाराणसी से 17:35 बजे, प्रयागराज छिवकी से 21:30 बजे, मानिकपुर से 23:15 बजे दूसरे दिन सतना से 00:20 बजे,कटनी से 02:25 बजे छुटकर जबलपुर 04:00 बजे पहुँचेगी ।
इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान के 15 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



