छपरा में अनियंत्रित एम्बुलेंस ने मजदूर को कुचल डाला, अगले महीने थी बेटी की शादी

छपरा। जिले के गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर गड़खा थाना क्षेत्र के कदना में बीती रात अनियंत्रित एंबुलेंस ने घर में सो रहे व्यक्ति पर एंबुलेंस चढ़ा दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर खेल भेज दिया। मृतक की पहचान करना निवासी भरत मांझी के 47 वर्षीय पुत्र रामवचन मांझी बताया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवचन मांझी अपने घर में खाट पर सोए हुए थे।तभी सुबह के। 3 बजे पटना की तरफ से आ रही अनियंत्रित एंबुलेंस ने उनके घर में घुसकर उन्हे कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया तथा एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया रामबचन माझी घर के इकलौता कमाओ सदस्य थे और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे घटना के बाद पत्नी राज मुनि देवी रो रो कर बेहोश हो जा रही थी।पुत्र बिहारी माझी, शिव शंकर माझी, रोहित मांझी राजू मांझी पुत्री संध्या कुमारी और राधिका कुमारी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर कदना के समीप कुछ देर के लिए जाम कर पद जनों को सरकारी सहायता मुआवजा देने की मांग को लेकर कर रहे थे।
अगले महीने होनी थी पुत्री की शादी
मृतक राम वचन मांझी की पुत्री की शादी की तैयारी घर में चल रही थी ।अगले महीने पुत्री संध्या कुमारी की विवाह होने वाली थी। घटना के बाद पूरा परिवार और ग्रामीण सदमे में है। घटना की सूचना मिलने के बाद जदयू नेता बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, शिवप्रसाद मांझी ,मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षक ललितेश्वर विद्यार्थी परिजनों को ढाढस से बढ़ाया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये







